सासाराम, सितम्बर 10 -- शिवसागर, संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित महिला फील्ड सेंटर में गुरुवार को समृद्धि संस्था के तहत वार्षिक हितधारक बैठक हुई। इसमें जेंडर आधारित हिंसा, लैंगिक भेदभाव, डायन हिंसा और डिजिटल हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई।

बैठक का उद्देश्य वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए कानून के साथ सामाजिक सोच और व्यवहार में बदलाव जरूरी है। बैठक में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।

समृद्धि संस्था की प्राथमिकता समृद्धि संस्था की सचिव तारा सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा समाप्त करने के लिए केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है। समाज की सोच और व्यवहार में बदलाव लाना भी जरूरी है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक...