लखनऊ, जनवरी 3 -- सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर उन्हें व उनकी सहयोगी फातिमा शेख को याद करते हुए आज बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ हो रही बर्बर हिंसा और नफरत की राजनीति के खिलाफ शहर की महिलाओं, छात्र, युवा, लेखक व सांस्कृतिक संगठनों ने शहीद स्मारक पर धरना दिया। धरने में एडवा की मधु गर्ग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव पढ़ा, जिसमें सावित्रीबाई फुले व फातिमा शेख के वंचित तबके की बेटियों व महिलाओं के लिए किए गए योगदान को याद किया गया। देश के विभिन्न हिस्सों में फैलाई जा रही नफरती राजनीति पर आक्रोश जताते हुए इनके खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया। नाइश हसन ने कहा कि अब से डेढ़ सौ साल पहले सावित्री बाई फुले, फातिमा शेख, ज्योतिबा फुले और बाद में उनके मिशन को आगे बढ़ाते हुए डॉ. अंबेडकर ने महिलाओं और हर समुदाय को बराबरी का हक दिलवाने के लिए संघर्ष किया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.