अलीगढ़, दिसम्बर 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की महिलाओं के खाते खुलवाकर धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि 30 से अधिक महिलाओं के खाते में 50 लाख से अधिक का लेनदेन हुआ है। इसमें कई खातों में लोन लिया गया है। इसके अलावा ये रकम फ्रॉड की भी हो सकती है। साइबर सेल ने महिलाओं के खाते व अन्य ब्योरा मंगाया है। उधर, थाना पुलिस ने फरार कंपनी संचालक व अन्य की तलाश शुरू कर दी है। शहर के अचलताल निवासी 20 महिला व नगला कलार निवासी 10 महिलाओं ने शनिवार को घंटाघर चौराहे के पास प्रदर्शन किया था। उन्होंने बताया कि नेशनल सिक्योरिटी सर्विस कंपनी के पदाधिकारियों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे धोखाधड़ी की है। उनसे कहा गया था कि हर माह 14 हजार 700 रुपये आपके खाते में आएंगे। झांसे में लेकर महिलाओं से ...