महिलाओं के खाते खुलवाने पर जोर
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- प्रयागराज। गोहरी शाखा डाकघर में मंगलवार को बैठक हुई जिसमें पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव ने करीब 20 शाखा डाकपालों से संवाद किया। उन्होंने गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं के अधिक से अधिक बचत खाते खुलवाने के निर्देश दिए। साथ ही डाक विभाग की बचत योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में प्रवर अधीक्षक डाकघर पीसी तिवारी, उत्तरी उप-मंडल निरीक्षक मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.