समस्तीपुर, जनवरी 28 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि महिलाएं कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनके कौशल विकास से परिवार एवं समाज दोनों का उत्थान संभव है। वे कृषिरत महिलाओं पर आधारित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत विवि के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के तत्वावधान में मसीना फार्म में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। विषय था कृषिरत महिलाओं की आजीविका उत्थान। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति बदलते भारत की नई पहचान है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त करने के लिए मिल्की गांव की दो महिलाओं को मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण देने एवं कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने मशरूम को आय का श्रोत बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि परंपरागत खेती के साथ ऐसे विकल्पों का चयन कर आय का श्रोत ...