रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। पीसीसीएफ (हॉफ) संजीव कुमार ने झारखंड की महिलाओं का आजीविका संवर्धन कैसे हो, इस पर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पीसीसीएफ (हॉफ) ने वनवासियों, आदिवासियों तथा आदिम जनजातीय महिलाओं को कैसे आजीविका संवर्धन हो, इस पर शीघ्रता से कार्य करने का निर्देश दिया। संजीव कुमार ने कहा कि महिलाओं को लघु वन पदार्थ, महुआ, मधु, तेंदूपत्ता, साल बीज, संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन आदि कार्य से जोड़ा जाए। संजीव कुमार ने कहा कि महिलाओं को वन आधारित उद्योग लकड़ी, बांस, हस्त शिल्प, पौधरोपण, चारा एवं फल उत्पादन, मधुमक्खी पालन, कौशल विकास, नर्सरी प्रबंधन, मशरूम उत्पादन, वनोपज एवं वन उत्पाद से जोड़ें, ताकि उनके आजीविका में वृद्धि हो सके।वन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानितप्रधान मुख्य वन संरक्षक झारखंड (हॉफ) कु...