घाटशिला, सितम्बर 22 -- मुसाबनी। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) मुसाबनी के तत्वावधान में दक्षिण बादिया आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा सोमवार को जेएसएलपीएस कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी ने कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने से ही परिवार, समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। हेमंत सरकार महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है। महिलाएं अपने समय और प्रतिभा का सदुपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त होने से परिवार मजबूत होगा और समाज भी समृद्ध होगा।उत्कृष्ट यह भी पढ़ें- कालापाथर में आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा कार्य करने वाले ग्राम संगठनों...