हल्द्वानी, सितम्बर 5 -- रामनगर, संवाददाता। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र का दो दिवसीय चौथा सम्मेलन भगत सिंह चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। अध्यक्ष बिंदु गुप्ता ने कहा कि बिगड़ती आर्थिक परिस्थितियों, महंगाई, बेरोजगारी और कम होती मजदूरी का सबसे तीखा प्रहार महिलाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने समाज में बढ़ रही यौन हिंसा और फासीवादी ताकतों की ओर से महिलाओं के जनवादी अधिकारों व स्वतंत्रता पर नियंत्रण के प्रयासों पर चिंता जताई। सम्मेलन के पहले दिन पिछले चार वर्षों की अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय परिस्थितियों के साथ महिलाओं की स्थिति में आए बदलावों पर चर्चा कर रिपोर्ट पास की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूर और मेहनतकश महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठाने वालों पर हमले बढ़ रहे हैं, जिससे निपटने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर संघर्ष तेज क...