सहारनपुर, मार्च 9 -- चिलकाना। दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन सुल्तानपुर चिलकाना द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 महिलाओं ने भाग लेकर महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संस्था के संस्थापक केएन तिवारी ने महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए स्वयं आगे आकर एकजुट होना होगा। उन्होंने समाज में बेटियों को शिक्षित बनाने पर विशेष जोर दिया। संस्था की कोऑर्डिनेटर जाह्नवी तिवारी ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर क्लारा जेटकिन, फातिमा और सावित्रीबाई फुले जैसे महान व्यक्तित्वों के संघर्षों को याद करते हुए उनके योगदान से प्रेरणा ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.