सहारनपुर, मार्च 9 -- सहारनपुर। जागरूक महिला संस्था परचम द्वारा रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अलअमीन स्कूल, पुल कंबोहान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों, समानता और सुरक्षा के मुद्दों पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल मैनेजर सलमान थानवी ने की, जबकि संचालन सीमा जहूर ने किया। मुख्य अतिथि रिचर्ची स्कूल की प्रिंसिपल खदीजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 8 मार्च 1908 को न्यूयॉर्क में एक मजदूर आंदोलन के रूप में हुई थी, जब हजारों महिलाओं ने कम काम के घंटे, बेहतर वेतन और मतदान के अधिकार की मांग को लेकर मार्च किया था। बाद में इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई। रॉक वुड स्कूल की प्रिंसिपल साजदा शाहिद ने कहा कि महिलाएं आज भी जिस समानता की हकदार हैं, वह पूरी त...