गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नगर निगम पार्क में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ असीम सत्यदेव, जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, भाकपा (माले) के राज्य स्थायी समिति सदस्य राजेश साहनी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता मालती, तथा उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की नेता मीनू प्रजापति, पुष्पा राय, अर्चना शुक्ला और जंगल कौड़िया की चन्द्रकला सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन दुनिया भर में म...