आगरा, अक्टूबर 16 -- आगरा रेल मंडल में आरपीएफ ने अप्रैल से सितंबर तक यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सहायता के लिए ऑपरेशन मेरी सहेली के तहत 2.15 लाख से अधिक महिला यात्रियों को सहायता प्रदान की। योजना लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया गया है। योजना के तहत अकेली महिला यात्रियों की यात्रा की पूरी जानकारी गाड़ी के प्रारंभ स्टेशन से ही अगले नामित स्टेशनों में रेलवे सुरक्षा बल की महिला बल को दी जाती है। जिससे स्टेशन में ट्रेन के आगमन होते ही मेरी सहेली की टीम ट्रेनों में जाकर महिला यात्रियों से संपर्क कर बात करती है, साथ ही उनको होने वाली परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...