कौशाम्बी, मई 18 -- जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर में पिछले दिनों एक किशोरी ने खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन आवासित किशोरियों, युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गया है। रविवार देर रात डीएम-एसपी ने सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों और महिलाओं को दी जा रही सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में महिलाओं के लिए उपलब्ध काउंसलिंग रूम, स्वास्थ्य सुविधा, कानूनी सहायता कक्ष और रहने की व्यवस्था को देखा गया। अभिलेखों की जांच में पीड़ित महिलाओं के रजिस्ट्रेशन, फॉलो-अप व सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया की समीक्षा की। एसपी सत्यनारायण और डीएम अमित पाल ने संबंधित अ...