रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- आनंद पांडे, पंतनगर। उत्तराखंड क्रांति दल ने शुक्रवार को सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाली महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ज्ञापन में कहा गया कि श्रमिकों के साथ किसी भी घटना की स्थिति में मुआवजा सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शासनादेश के अनुसार, स्थानीय लोगों को सिडकुल की कंपनियों में रोजगार देने और श्रमिकों की छंटनी पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- नेपालीफार्म में राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमा लगे कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुर...