सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- बयारा, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 फेज दो के तहत शिविर आयोजित किया गया। बालिकाओं व महिलाओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस ने विषम परस्थितियों में सुरक्षा का भरोसा दिया। नेतृत्व कर रहे एसआई भूपेन्द्र राज सिंह ने कहा कि सरकार मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सुरक्षा स्वालंबन व सम्मान को लेकर गंभीर है। बालिकाओं को उनके अधिकार, आत्मरक्षा तकनीक और विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और शिकायत के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरो का प्रयोग करने के लिए कहा गया।महिला यह भी पढ़ें- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किया जागरुक कांस्टेबल उर्मिला ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन, बा...