नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब गोवा जैसी पिंक फोर्स देखने को मिल सकती है। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों की एक समर्पित महिला केन्द्रित गश्ती ईकाई शामिल होगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता नहीं किया जा सकता है। महिलाओं को हर सड़क पर हर समय सुरक्षित महसूस होना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और उत्पीड़न के खिलाफ ऑपरेशन शिष्टाचार के तहत केन्द्रित कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उप राज्यपाल ने गोवा पुलिस की पिंक फोर्स को मॉडल बताते हुए दिल्ली पुलिस को भी इसी तरह की पिंक फोर्स गठित करने का निर्देश दिया। पिंक...