सासाराम, दिसम्बर 22 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रखंडस्तरीय जेंडर फोरम की बैठक की गई। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभा कुमारी ने की। कहा बैठक का उद्देश्य वर्तमान और सुनहरे भविष्य के निर्माण के लिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देना तथा जीविका जेंडर एकीकरण कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...