वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के महिला महाविद्यालय में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023' विषय पर विस्तृत परिचर्चा रविवार को हुई। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शीर्ष अधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने निर्णय प्रक्रियाओं में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित या। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि लैंगिक समानता के लक्ष्य पर समाज में व्यापक सहमति है, किंतु वास्तविक चुनौती इसे प्राप्त करने के लिए संरचित और व्यावहारिक मार्गों की पहचान करने में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रगति को सुनियोजित और क्रमिक ढंग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि उपलब्धियां स्थायी हों। यह कानून 2023 में पारित हो गया है किंतु इसक...