कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मां शीतला अतिथि गृह सयारा में महिला जनसुनवाई एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा।जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा, पेंशन, आवास, हैण्डपम्प, शौचालय, विद्युत एवं राशनकार्ड आदि सहित कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 10 शिकायतों को तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि विगत तीन माह में महिलाओं से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की सूचना जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करा...