सीवान, मई 12 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में सोमवार को महिलाओं के सशक्तीकरण व जनसमस्याओं को लेकर स्वाश्रयी महिला सेवा संघ की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद कमरान एवं उप मुख्य पार्षद अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में महिलाओं को हो रही रोजमर्रा की परेशानियों को सुनना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना था। जनसंवाद के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं खुलकर रखीं। खासकर पेयजल एवं शौचालय की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। महिलाओं की शिकायतों पर कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद कमरान एवं उप मुख्य पार्षद अरुण सिंह ने आश्वासन दिया कि 15 तारीख से पानी की समस्या के समा...