मेरठ, जून 24 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने बुधवार को मवाना तहसील सभागार में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 13 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। उन्होंने महिलाओं से खुलकर अपनी समस्याएं रखने की अपील करते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में पुलिस अधिकारी संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवाना का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव ने वन स्टॉप सेन्टर का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अस्पत...