मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डा. बबीता सिंह चौहान ने महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की हिदायत दी कि किसी के साथ अन्याय न होने पाए। महिला आयोग की अध्यक्ष मंगलवार को अष्टभुजा डाक बंगले में महिला संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिले के अधिकारियों की बैठक में बोल रहीं थीं। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के तहत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न विभागों में महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं और लाभान्वित की जाने वाले महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओं के प्राप्त शिकायती पत्रों को विभागों को भेजे गए शिकायतीपत्रों और उन पर हुई कार्यवाही की बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.