रांची, मार्च 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने की, जबकि संचालन चंचला भोक्ता ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, उप प्रमुख आरती देवी, सविता रानी, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, शर्मिला कुमारी, सरिता मुंडा, सोमबारी देवी, रिसोर्स टीचर शोभा सिंह और बीआरपी संगीता टोप्पो सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी सेविकाओं को अंगवस्त्र देकर उनके योगदान की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए जिप उपाध्य...