गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय में कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में सोमवार को पूर्व मंत्री सह केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झामुमो महिला मोर्चा की जिला और प्रखंड कमिटियों की घोषणा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने की। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि आपकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण से ही पार्टी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा जिला कमिटी के साथ-साथ कई प्रखंडों की नवगठित कमिटियों की औपचारिक घोषणा की गई। उनमें गढ़वा, नगर परिषद गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनिया, बरडीहा, मंझिआंव, कांडी एवं बड़गड़ प्रखंड शामिल हैं। सभी नवगठित प्रखंड कमिटियों के पदाधिकारियों को माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.