नई दिल्ली, मई 17 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताराजधानी में महिलाओं की अपराध से संबधित शिकायतों का समाधान करने के लिए महिला आयोग के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की टीम काम करेगी। दिल्ली पुलिस की तरफ से इस बाबत महिला आयोग को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि उनके प्रत्येक जिले में तैनात सीएडब्ल्यू (क्राइम अगेंस्ट वूमेन) के एसीपी इसके लिए नोडल अधिकारी होंगे। इनके संपर्क नंभर भी महिला आयोग के साथ साझा किए गए हैं ताकि उनकी टीम आवश्यकता पड़ने पर उनसे सहयोग ले सकें। जानकारी के अनुसार दिल्ली महिला आयोग के पास महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा एवं प्रताड़ना की शिकायतें आती हैं। इस तरह की शिकायतें बीते समय में बढ़ी हैं। वहीं महिला आयोग में कर्मचारियों की संख्या सीमित है। इसे लेकर बीते मार्च माह में दिल्ली महिला आयोग की तरफ से पुलिस को एक पत्र लि...