बलिया, मार्च 11 -- बलिया। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में बुधवार को महिला जन सुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिलाओं से संबंधित विभिन्न तरह के 40 मामलों की सुनवाई की। उन्होंने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिया। इस दौरान आए प्रकरणों में पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े मामले शामिल थे। आयोग की सदस्य श्रीवास्तवा ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें ताकि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय मिल सके। इस मौके पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी, ईओ, जिला प्रोवेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.