रांची, अगस्त 21 -- तमाड़, प्रतिनिधि। ब्लॉक मोड़ रायडीह में महिलाओं के हक, अधिकार, हिस्सेदारी और राजनीतिक भागीदारी को लेकर शक्ति अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन विनीत कुमार सिंह एवं रोशन कामती ने किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की सह-प्रभारी प्रीति मांझी ने किया। बैठक में क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, चुनौतियों और आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा। प्रीति मांझी ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं। उनके बिना समाज और देश का समग्र विकास संभव नहीं है। महिलाओं को अपने अधिकारो...