रामगढ़, मार्च 9 -- रोटरी सेंट्रल रामगढ़ की ओर से एमवी एसक्यू के प्रांगण में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर रोटरी सेंट्रल की महिला सदस्यों ने केक काटकर अपनी खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में महिला सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी सेंट्रल रामगढ़ के अध्यक्ष विशाल बासुदेव ने सभी महिला सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक महिला जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाती है-वह मां, बहन, बेटी, जीवन संगिनी और एक सच्ची मित्र के रूप में परिवार और समाज को संवारती है। उन्होंने कहा कि महिला को देवी का रूप माना जाता है और वह घर की एक कुशल प्रबंधक भी होती है। परिवार के बजट से लेकर घर की व्यवस्था तक, हर जिम्मेदारी को...