आदित्यपुर, मार्च 9 -- आदित्यपुर, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सालडीह बस्ती, आदित्यपुर स्थित सामुदायिक हॉल में समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की अंजना भारती, पूर्व पार्षद नील पद्मा विश्वास, सोनामनी लोहार, बैजयन्ती बारी, अर्का जैन यूनिवर्सिटी की डॉ. रूपा सरकार, भोक्तु महतो, दैतारी मुखी, शुरूपद प्रधान और प्रशांत कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उपस्थित वक्ताओं ने आज के समाज व्यवस्था के विकास में महिलाओं की भूमिका को लेकर विचार रखे। सभा का संचालन सुमिता लेयांगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचमी कर्मकार, मीरा कर्मकार, किरण सिंह, प्रमिला भगत, सीता गोप, रीना सरदार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...