मुंगेर, अक्टूबर 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता । शिलान्यास समारोह स्थल जेएसए ग्राउंड में महिलाओं की भीड़ काफी अधिक दिखी। सुबह 9 बजे से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। पंडाल के अलावा ग्राउंड के किनारे भी महिलाओं की कतार सुबह से खड़ी थी। जिसमें जीविका, आशा, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के अलावा महिला कार्यकर्ता शामिल थी। दोपहर 12 बजे से लगातार हो रही बारिश के बीच महिलाएं मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनने के लिए बारिश के बीच मैदान में डंटी रही। पंडाल के बाहर कई महिलाएं बारिश के बीच कुर्सी को छाता बना कर सर ढंकी नजर आई। शाम 4.35 तक मुख्यमंत्री का उद्बोधन समाप्त होने तक सभी महिलाएं व कार्यकर्ता बारिश के बीच डटे रहे। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, प्रदेश महासचिव सौरभ निधि, महापौर सह जदयू नेत्री कुमकुम देवी, जमालपुर नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती देवी स...