कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड प्राणपुर के ग्राम पंचायत बरझल्ला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और कृषि गतिविधियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार की वैज्ञानिक डॉ. नंदिता कुमारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार के पोषण और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम होती है। यदि महिलाओं को सही जानकारी और अवसर मिलें तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। कार्यक्रम में किसान नीरा देवी, माला देवी और बिमला देवी समेत लगभग 65 महिलाओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...