मेरठ, मई 8 -- सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा शुक्रवार को ग्राम चिरौड़ी स्थित विश्वविद्यालय फार्म हाउस के ब्लॉक-बी में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता का विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में किया गया। इस दौरान महिला अध्ययन केन्द्र की सचिव डॉ. विनीता वर्मा ने केन्द्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि थाना दौराना की सब इंस्पेक्टर इंदू सैनी और प्रभारी मिशन नारी शक्ति ने महिलाओं को मिशन नारी शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं और पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। अंत में डॉ. रेखा दीक्षित ने धन्यवाद दिया। डॉ. श्वेता आनंद, डॉ. निमिषा टेहरी, डॉ. दामनी मैथाली, किरण, वर्णिका त्यागी, मनीषा, अनुराग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...