देहरादून, नवम्बर 22 -- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। हरिद्वार में बैठक के दौरान बूथ से लेकर राज्य स्तर पर प्रचार, संपर्क और संवाद कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके तहत दिसंबर में बूथ विजय अभियान होगा। 28 से 30 नवंबर तक जिला कार्य समितियों की बैठक होंगी। एक से पांच दिसंबर तक मंडल कार्य समितियों की बैठक होगी। 26 नवंबर को भाजपा अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेगीदिसंबर में जोर पकड़ेगा पार्टी का चुनावी अभियान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि दिसंबर अंत तक पार्टी की सभी मंडल तक की बैठकें पूरी हो जाएंगी। लोगों से संवाद के लिए नुक्कड़ सभाएं, महिलाओं की चौपाल, एससी, एसटी, ओबीसी समाज के बीच बैठ...