महिलाओं की चोरी छिपे फोटो खींचने वालों की खैर नहीं, अब ऐसी सजा देने की तैयारी
बेंगलुरु, जून 18 -- चोरी छिपे महिलाओं की तस्वीरें खींचने या किसी के निजी पलों के फोटो-वीडियो लेने वालों पर पुलिस बड़ा ऐक्शन लेने की तैयारी कर चुकी है। खबर है कि कर्नाटक पुलिस ने इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसमें कहा गया है कि ब्लैकमेल वीडियो, बदला लेने के मकसद से अश्लील तस्वीरें शेयर करने के मामले में तुरंत FIR दर्ज की जाए। कार्रवाई करने में देरी होने पर संबंधित अधिकारियों पर भी ऐक्शन लिया जा सकता है। डीजी और आईजीपी एमए सलीम ने 16 जून को एक गाइडलाइन जारी की। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश का जिक्र किया है। इसमें कहा गया है, लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह जरूरी है कि शिकायतों और एफआईआर में सही कानूनी धाराएं लगाई जाएं। उन्होंने कहा, 'भले ही शिकायत में उन धाराओं का अलग से जिक्र न किया गया हो, लेकिन अगर मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.