लखीमपुरखीरी, मई 22 -- वट सावित्री पूजा के दौरान महिलाओं की सोने की चेन उड़ाने वाली महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से चोरी की चेन बरामद हुई है। पुलिस दोनों को जेल भेज रही है। 15 मई को शहर के मंदिरों पर वट सावित्री की पूजा थी। पूजा के दौरान सेठघाट पर प्रकाश नगर निवासी शोभित की पत्नी उर्वशी की सोने की चेन चोरी हो गई थी। चेन चार तोले की बताई जा रही थी। दूसरी घटना मेला मैदान स्थित भुइफोरवानाथ मंदिर परिसर में हुई थी। यहां से हाथीपुर निवासी विमला मिश्रा की चेन चोरी हो गई थी। यह भी पढ़ें- ठगी और छिनैती के तीन मामलों का एक साथ भंडाफोड़, चार गिरफ्तार तीसरी घटना सिविल लाइन निवासी शिखा गुप्ता के साथ हुई थी। जंगली नाथ मंदिर से उनकी भी सोने की चेन चोरी हो गई थी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर चोरों की त...