चम्पावत, जनवरी 30 -- लोहाघाट में होने वाले होली रंग महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। महिलाओं ने होली गायन कर पूर्वाभ्यास किया। महिलाओं का दल लोहाघाट में 26 फरवरी से होने वाले दो दिनी होली रंग महोत्सव में प्रस्तुति देगा। लोहाघाट ब्लाक सभागार में शुक्रवार को कमेटी अध्यक्ष आरती मेहरा के नेतृत्व में खड़ी होली गायन का पूर्वाभ्यास किया। महिलाओं ने जय बोलो यशोदा नंदन की, हाथ लकड़ियां चंदन की..., सुमिरो सीता राम भया कोई हीरा जन्मा ना पाओगे.., यमुना का ताला जाबैर.. की प्रस्तुति दी। होली रंग महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि इसके बाद होली रंग महोत्सव के लिए पूरी ड्रेस के साथ अभ्यास करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रंग महोत्सव का आयोजन 26 और 27 फरवरी को होगा। यहां माया कठायत, नीमा सक्टा, हेमा सक्टा, हेमा ओली, कविता गड़कोटी, सरोज भट्ट, न...