काशीपुर, मार्च 10 -- काशीपुर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों, उनके सशक्तिकरण तथा समाज में समानता के महत्व को बताया गया। मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.सुमिता श्रीवास्तव ने की। उन्होंने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि एसआई मीनाक्षी मनराल ने साहस, आत्मविश्वास और समाज में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. जानकी सुयाल ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और महिला दिवस की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किया। यहां विशेष अतिथि अधिवक्ता कामिनी श्रीवास्तव, प्रो. महिपाल सिंह, रुचि कुलश्रेष्ठ ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...