चम्पावत, मार्च 8 -- चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यालय के छतार स्थित शहीद शिरोमणी चिलकोटी चिल्ड्रन पार्क में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ महिला दिवस मनाया गया। सहगल फाउंडेशन की ओर से भिंगराड़ा रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, जिसमें लधियाघाटी क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 1977 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई। आठ मार्च की यह तारीख विशेष रूप से वर्ष 1917 से संबंधित है, जब रूस की महिलाओं ने 'रोटी और शांति' की मांग को लेकर ऐतिहासिक हड़ताल शुरू की थी। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से आठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.