गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वयं की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पैसे की पाठशाला पहल के तहत महिलाओं में आर्थिक साक्षरता क्यों जरूरी है विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में सहभागिता करने वाले 200 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में पूर्वांचल यूथ वेलफेयर और फ्लाईअप फाउंडेशन एसोसिएशन की भूमिका रही। इस मौके पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विवि की डीएसडब्लू अनुभूति दुबे, रोवर एंड रेंजर्स के शरद मिश्रा, प्रो. अजय शुक्ला, प्रो. स्वर्णिमा सिंह, प्रो. अपरा मणि त्रिपाठी, मनीष पांडेय, अभय सिंह, नारायण दत्त पाठक मौजूद रहे। संचालन अनुष्का राय, शिखा पाठक, वरुण प...