कटिहार, जून 1 -- समेली, एक संवाददाता जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत चकला मौलानगर पंचायत भवन में प्रतिष्ठा जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा संचालित"दीदी की सिलाई घर" ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का सशक्त मंच बनकर उभर रहा है। केंद्र में वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए पोशाक तैयार की जा रही है। इस पहल के तहत लगभग 35 जीविका दीदियों को रोजगार मिला है। कार्य शुरू करने से पहले सभी महिलाओं को सात दिनों का विशेष सिलाई-कटाई प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे सिलाई कार्य में दक्ष बन सकें। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं प्रतिदिन 5 से 8 सेट पोशाकों की सिलाई कर रही हैं।जीविका यह भी पढ़ें- कटिहार : दीदी की सिलाई घर महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मिसाल बना केंद्र के प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश सिंह ने बताया कि...