हरदोई, दिसम्बर 8 -- हरदोई। मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रहे लैंगिक आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय सक्रियता अभियान के तहत स्वधर्म ह्यूमन केयर फ़ाउंडेशन एवं अनवरत फ़ाउंडेशन द्वारा सुरभि सेंटर, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर, शुक्लापुर में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट सुरभि से जुड़े महिलाओं और किशोरियों की बड़ी संख्या ने प्रतिभाग कर सुरक्षा व अधिकारों से संबंधित विषयों पर जानकारी प्राप्त की। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को लैंगिक हिंसा की पहचान, घरेलू एवं कार्यस्थल पर होने वाले उत्पीड़न, साइबर अपराध, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और उपलब्ध सरकारी सहायता तंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिवक्ता एवं कानूनी सलाहकार ऋतु सिंह और पल्लवी पांडेय ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों व संरक्षण व्यवस्था के बारे में बताते ह...