वाराणसी, अप्रैल 24 -- जक्खिनी (वाराणसी)। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जक्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई की जांच की गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक बृजमोहन शर्मा ने बताया कि प्रत्येक माह के 1,9,16 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...