मैनपुरी, मई 2 -- मैनपुरी। शहर के राशि ग्लोबल स्कूल में शनिवार को महिला जन आक्रोश व महिला आरक्षण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व छात्राओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। नगरपालिका चेयरमैन संगीता गुप्ता मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या रिचा मिश्रा ने कहा कि महिला आरक्षण महिलाओं को समाज में समान अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता ही एक मजबूत और प्रगतिशील समाज की नींव है। विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण व जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। वहीं छात्राओं व महिलाओं ने हाथों में महिला आरक्षण के विरोध करने वाली राजनैतिक पार्टियों की निंदा की。

महिला आरक्...