महिलाओं का वीडियो बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने पीटा
बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम मध्यनगर (मिर्जापुर) में एक शादी समारोह के दौरान महिलाओं का वीडियो बनाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंग पिता-पुत्र ने विरोध करने पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मध्यनगर निवासी नीतू पत्नी राधे धोबी ने पुलिस को बताया कि 5 मई को उनके पुत्र दिनेश कुमार की शादी का कार्यक्रम घर में चल रहा था। घर में महिलाएं, रिश्तेदार व उनकी बेटी प्रियंका डांस कर रहे थे। यह भी पढ़ें- घर से निकालकर पूरे परिवार को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल इसी दौरान गांव का सोनू पुत्र कलहू पहुंच गया और महिलाओं व रिश्तेदारों का वीडियो बनाने लगा। पीड़ित परिवार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.