मेरठ, मई 4 -- सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर सेक्टर दो में रविवार को भी महिलाएं धरने पर बैठी रहीं। दूसरी ओर, सेंट्रल मार्केट में नोटिस मिलने के बाद काफी संख्या में लोगों ने सैटबैक छोड़ने के लिए अपने भवनों में तोड़फोड़ शुरू करा दी। यह कार्य तेजी पकड़ता जा रहा है। शास्त्रीनगर सेक्टर-2 सेंट्रल मार्केट में सैटबैक छोड़ने के आवास विकास परिषद के नोटिसों के विरोध में महिलाओं का धरना जारी है। वहीं, नोटिस मिलने के बाद कुछ प्रभावित लोगों ने खुद ही अपने प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ कर सेटबैक छोड़ने की शुरुआत कर दी है। महिलाएं शांतिपूर्वक धरने पर बैठी रहीं, हालांकि पुलिस बल भी तैनात है।आवास विकास की टीम द्वारा नोटिस चस्पा किए के बाद लोगों में अपने मकान टूटने का डर है। व्यापारियों एवं महिलाओं में नोटिसों को लेकर सेक्टर दो में विरोध है। आवास विकास की टीम को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.