जौनपुर, अप्रैल 26 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक पैलेस में रविवार को जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आधी आबादी ने अपने अधिकारों के प्रति आवाज बुलंद की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी रहीं। उन्होंने कहाकि अब महिलाओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि विपक्ष ने योजनाबद्ध तरीके से आधी आबादी के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया है, लेकिन अब महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं। इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश का समग्र विकास महिलाओं की समान भागीदारी के बिना संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल व अखिलेश का पुतला उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी मिलनी च...