रामपुर, अप्रैल 25 -- रामपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम और उससे जुड़े विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने यह साबित कर दिया है कि वे महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के पक्ष में नहीं हैं। ये बातें प्रदेश सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहीं। वह शनिवार को आयोजित भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने संसद में 16 और 17 अप्रैल को हुए घटनाक्रम को देश की महिलाओं के साथ खुला अन्याय बताते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके पर जमकर हमला बोला। इस दौरान विधायक राजबाला ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने जमीनी स्तर से लेकर संसद तक महिलाओं को सम्मान और अवसर देने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- विपक्ष ने नहीं पारित होने ...