देवरिया, जून 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिला कारागार का गुरुवार को जनपद न्यायाधीश धनेंद्र प्रताप सिंह, डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर शंकर सहित न्यायिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बच्चों को सुविधाएं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था कराएं उपलब्धकैदियों के लिए सुविधाएं उन्होंने जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं कैदियों को दिए जाने का निर्देश दिया। साथ ही अल्पवयस्क, महिला और संवेदनशील कैदियों पर विशेष नजर रखने तथा जेल में समय-समय पर तलाशी अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।महिला बैरक और बच्चों का स्वास्थ्य अधिकारियों ने महिला बैरक, पाठशाला और अस्पताल सहित अन्य बैरकों का जायजा लिया। महिला बैरक में बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और टीकाकरण की सही तरह से व्यवस्था करने को कहा। साथ ही बाल वाटिका म...