महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने पर युवक गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 29 -- महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने तथा अश्लील गाने गाने के आरोप में पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक शिवकुमार गांव सिरोधन का निवासी है। महिला उप-निरीक्षक मीनू ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि महिला पुलिस टीम के साथ बाजारों में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मंगल बाजार चौक पर महिलाओं और लड़कियों को देखकर एक युवक अश्लील फब्तियां कसने लगा और उन्हें देखकर अश्लील गाने भी गाने लगा। एसआई मीनू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गांव सिरोधन, थाना कपूरपुर निवासी शिवकुमार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने पर युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.