लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड की इकाई कुंभी चीनी मिल में बलरामपुर फाउंडेशन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025 -26 के अंतर्गत कोट नाथ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। दो माह का ब्यूटीशियन कोर्स व ग्रामीण युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के बाद कुंभी चीनी मिल द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं को महाप्रबंधक डॉ. सुनील कुमार यादव ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...